मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाती है धर्म संस्कृति : स्वामी ब्रह्मानंद
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 5 मई 2024 को स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम गली नंबर 3 हरिपुर कला में विशाल धार्मिक अनुष्ठान तथा भंडारे के अवसर पर भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा, धर्म संस्कृति मनुष्य को सदैव कल्याण की ओर ले जाती है पावन नगरी हरिद्वार की धरा पर बने मठ मंदिर आश्रम अखाड़े विश्व भर में सनातन संस्कृति का शंखनाद करते हैं हमारे धर्म ग्रंथ तथा श्री राम चरित्र मानस श्रीमद् भागवत जैसी पावन कथा सुनने मात्र से मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तराधिकारी स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, ने कहा धर्म संस्कृति के साथ मनुष्य को परोपकार के कार्यों से कभी मुंह नहीं फेरना चाहिए क्योंकि यही मनुष्य के कल्याण का माध्यम है अगर अपना कल्याण चाहते हो तो गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलो भगवान का भजन करो गरीब नारायण की सेवा करो यही कल्याण का मार्ग है।