18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट अपने स्लोगन, सशक्त नारी तो समाज सशक्त,स्वरोजगार ही रोजगार का विकल्प है,को सार्थक करते हुए 18 फरवरी रविवार को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे है । हमारा उद्देश्य है महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना ओर आत्म सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करना।इस सम्मेलन मे जो महिलाऐ हाथ से काम करती है उनको ओर स्वयं सहायता समूह को आमंत्रित किया गया है।इसी योजना के तहत स्वर्ण जयन्ती पार्क सेक्टर 3 भेल मे मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित रही।
संयोजक व अध्यक्ष डाॅ बबीता योगाचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश गोस्वामी, प्रदेश यूथ प्रभारी पूजा,प्रदेश सचिव बबीता,प्रदेश महामन्त्री पिंकी कश्यप, प्रदेश मन्त्री बन्दना झा, प्रदेश मन्त्री बिना ओर कार्यकारिणी सदस्य पूनम पांडे सोनिया उपस्थित रही । आगामी कार्यक्रम के लिए चर्चा हुई।