भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का नक्षत्र वाटिका में हुआ स्वागत
कुलदीप शर्मा
हरिद्वार। नक्षत्र वाटिका वेलफेयर सोसाइटी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजन चतुर्वेदी का स्वागत समारोह किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव चौधरी जी महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती प्रीति गुप्ता जी सदस्यता अभियान की संयोजक श्रीमती गीता जी नक्षत्र वाटिका के संरक्षक श्री वीरपाल सिंह जी श्री विष्णु कैलाश जी और वार्ड 60 के पार्षद निशकांत शुक्ला जी शक्ति संयोजक पवन जी मंडल मंत्री अमित कौशिक जी नक्षत्र वाटिका के उपाध्यक्ष संजय वर्मा जी और अध्यक्ष डॉक्टर चित्रा शर्मा जी और नक्षत्र वाटिका के सदस्य उपस्थित रहे।