गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के धरनारत कर्मचारियों व विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच नोकझोंक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
तेग सिंह नारंग
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में पिछले कुछ दिनों से धरना दे रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आज विवि प्रबंधन से नोंक झोंक हो गई। जिसके बाद तीन कर्मचारी नए हरिद्वार में पानी की टंकी पर चढ़ गए। काफी देर तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला।
इससे पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद अभद्रता करने के आरोपी कर्मचारी ने खेद जताते हुए वीडियो बनाई। ये वीडियो कर्मचारियों को ऊपर भेजी गई। तब कर्मचारी टंकी से नीचे उतरे।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि तानाशाही के चलते कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इस दौरान सोनू वाल्मीकि, अतीश मिश्रा, राजू मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, पप्पू शर्मा, सोनम, इन्तजार, जमाल, खालिद, नदीम, संजीव कुमार बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।