एमडी इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार। एमडी इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक विक्रम चौहान ने कहा कि हर साल 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जाती है. इस दिन भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था. गांधी जी को महात्मा गांधी, राष्ट्रपिता और बापू कहकर भी संबोधित किया जाता है. गांधी जी जबतक जीवित रहे तबतक अंहिसा का महत्व बताते रहे और इसीलिए 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस साल 155वीं गांधी जयंती मनाई जा रही है. इस दिन को मनाने का मकसद महात्मा गांधी की उपलब्धियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाना भी है।
गांधीजी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। वो चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नारी सशक्तीकरण के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे। उन्होंने लाखों भारतीयों और दुनिया भर के लोगों को अहिंसा से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।
गांधी जयंती पर हमें गांधी जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का यह बिल्कुल सही समय है। युवाओं व बच्चों को स्वदेशी चीजों का महत्व बताना चाहिए। आज के दिन हमें घर, आस-पड़ोस, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल समेत सभी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। साथियों गांधी जी कहा करते थे कि स्वच्छता भक्ति के बाद दूसरी सबसे बड़ी चीज है। यही वजह है कि हर साल सरकार गांधी जयंती पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाती है।
महात्मा गांधी के सपने सभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे। गांधी के विचार महज एक युग के लिए नहीं बल्कि उनके विचार अनंत काल के लिए मानवता की धरोहर हैं।
महात्मा गांधी की 155वी जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए एमडी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक विक्रम सिंह चौहान प्रधानाचार्य श्रीमती राखी गुरुंग मैनेजर गौरव सिंह और स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापक और अध्यापिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।