जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर चांद कमेटी ने किया लंगर का आयोजन
नवीन विश्वकर्मा
आपसी भाईचारे से मनाएं जश्ने ईद मिलादुन्नबी : सलीम अब्बासी (सदर चांद कमेटी)
हरिद्वार।ज्वालापुर स्थिति लोधा मंडी में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर चांद कमेटी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं (आफताब कादरी पूर्व सदर साबरी कमेटी) ने कहा है कि ईद-मिलादुन्नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है, जो इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।समुदाय के लोग एक साथ आते हैं और मिलते हैं, जिससे एकता और सामाजिकता बढ़ती है।वही उस्मान साबरी ने बताया कि ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर लंगर का आयोजन करना धार्मिक महत्व रखता है,क्योंकि यह इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।इस तरह के आयोजन से सामुदायिक भावना बढ़ती है, जिससे लोग एक दूसरे के साथ जुड़ते हैं और मदद करते हैं। फरमान अली हसीन अब्बासी इरफान अब्बासी तनवीर अब्बासी फरमान अब्बासी आसिफ अब्बासी शौकीन अब्बासी आरिफ अब्बासी अयान अब्बासी अरमान अब्बासी आदि शामिल रहे। अमन अब्बासी सदस्य चंद कमेटी किसी वजह से प्रोग्राम में अनुपस्थित रहे में फरमान अली नायब सदर चंद कमेटी उनका भी शुक्रिया अदा करता हूं।