भेल श्रमिकों ने ली भेल वर्कर्स यूनियन एचएमएस की सदस्यता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। भेल के कई कर्मचारियों ने भेल वर्कर्स यूनियन एचएमएस की सदस्यता ग्रहण की। भेल के एकमात्र गैर राजनीतिक संगठन भेल वर्कर्स यूनियन की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भेल में कई श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। प्रतीक गहराना, विकेश कुमार,राधेश्याम,नरेश कुमार,शिव शंकर, शैलेंद्र कुमार,अजय उदिरवाडे, आलोक बौद्ध,विष्णु, अवधेश भारती के नेतृत्व में कई भेल कर्मचारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली और कार्यशैली में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। यूनियन के अध्यक्ष प्रेमचंद सिमरा एवं महामंत्री पंकज शर्मा ने सभी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मनीष सिंह, रामकुमार, सुभाष पुरोहित, संदीप मलिक, नफीस अहमद, हर प्रताप सिंह, यशोदा नंदन, नरेश सिंह, पवन कुमार, अतुल राय, नरेश नेगी, सचिन राठी, अशोक शर्मा, आशुतोष शर्मा, नीरज बघेल, धनंजय, सुनील, श्रीपाल, गौतम, मनीष जांगिड़, गौरी शंकर, सोहन, संजय वर्मा, ऋषि पाल, शेखर नवीन भट्ट, ओमप्रकाश, राजीव भटनागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।