भेल सेक्टर 4 की रामलीला में रावण बाणासुर संवाद,धनुष यज्ञ की लीला का मंचन
रमेश पाठक
हरिद्वार। 03/10/2024 को श्री नटराज रामलीला समिति सामुदायिक केंद्र सेक्टर 4 के तत्वाधान में धनुष यज्ञ,सीता स्वयंवर,रावण-बाणासुर संवाद,लक्ष्मण-परशुराम संवाद को दर्शाया गया।
जिसमे हरिद्वार के वरिष्ट समाजसेवक भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विशाल गर्ग जी(भावी मेयर प्रत्याशी) ने अपनी गरिमामई उपस्थित दर्ज कराई।
जहां पर पूरी हरिद्वार पंचपुरी के सबसे वरिष्ठ निर्देशक श्री नटराज रामलीला समिति के सबसे सुपर सीनियर कलाकार श्री विमल चंद्रा जी ने जनक की बेहद अद्भुत भूमिका निभाई।
साथ ही कार्यकारिणी से अध्यक्ष राजकुमार जी,सचिव उमेश कुमार पाठक जी,उपाध्यक्ष अमरीश प्रजापति(रावण) एवं प्रदीप सैनि,अवधेश सिंह,सुशील त्रिपाठी,अतुल चौहान,अजीत सिंह,मंशा मणि त्रिपाठी(लीला पुरोहित),पंकज जैन,अशोक सिंह(हनुमान),महेश सैनी,रोहित प्रताप,रमेश सिंह,विद्या वादव,कुलभूषण यादव,कैलाश भंडारी,श्याम कश्यप,आयुष कश्यप,प्रिंस पाल,नितिन पाल,शुभम पाल,कमल सैनी,वंश ठाकुर,सुमित कुशवाहा,शुभम कन्नौजिया,सोनू कुमार एवं उज्जवल त्रिपाठी(मीडिया प्रभारी एवं प्रचारक) उपस्थित रहे।