महेश फिर बने जल निगम के प्रदेश अध्यक्ष
महेश फिर बने जल निगम के प्रदेश अध्यक्ष
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक के 6 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के संघ भवन कमला नगर नजदीक आई.एम.ए.ब्लड बैंक में उपनल कर्मचारी महासंघ पेयजल निगम इकाई (उत्तराखंड) की द्वितीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध महेश चंद्र को अध्यक्ष त्रिभुवन पांडे को महासचिव बचन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुमित सिंह नेगी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समारोह मे पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उपनल महासंघ गोदियाल ने कहा की महासंघ पेयजल उपनल कार्मिको के साथ हमेशा खड़ा रहेगा,वही उपनल महासंघ सयोजक महेश भट्ट ने जल्द है विभागीय अधिकारियो से वार्ता करने हेतू आश्वासन दिया है। महेश ने अध्यक्ष पद संभालते है घोषणा की है की जल्द है विभागीय ढांचा स्वीकृत हेतू अधिकारियों से मुलाक़ात कर पद समायोजित हेतू कार्यवाई प्रारम्भ कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह मे पहुंचे पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव वर्तवाल ने विश्वास दिलाया है कर्मचारी महासंघ हमेशा उपनल महासंघ के साथ है और रहेगा,वर्तवाल ने वादा किया की जल्द है विभागीय ढाचे हेतू विभागीय अधिकारियो से मुलाकात कर समाधान किया जायेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र ने सबका धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम मे पहुंचे अतिथियों का आभार प्रकट किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की गई। उक्त शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव बर्तवाल,प्रदेश संयोजक जल संस्थान जल निगम संयुक्त मोर्चा विजय खाली एवं उत्तराखंड उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल,महासचिव विनय प्रसाद,संयोजक महेश भट्ट के साथ ही उत्तराखंड पेयजल निगम के विभिन्न जनपदों तथा श्रीनगर पौड़ी टिहरी चम्बा व देहरादून के उपनल कार्मिक उपस्थित रहे।