निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सात सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 7 अक्टूबर 2024 को नवोदय नगर वार्ड नं.13 में सात सड़कों,क्रमशः शिवालिक गंगा विहार गली नं.4,टिहरी विस्थापित कालोनी,श्री राम कालोनी,वृंदावन कुंज की गली नं. 9 व 10,शिव शक्ति धाम कालोनी तथा राधा कृष्ण एन्क्लेव में,के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय निवासियों ने कहा कि इन निर्माण कार्य से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि यातायात सुगम होने से सभी को लाभ होगा। वार्ड के निवासियों ने यह भी बताया कि लंबे समय से उनकी मांग थी कि सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाए। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान लिया और कार्य प्रारम्भ कराया,जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।
नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों की सुविधाओं का ध्यान रखना है। सड़कों का निर्माण केवल भौतिक विकास नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास का भी प्रतीक है। हम सुनिश्चित करेंगे कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो।”
उन्होंने आगे कहा कि इस निर्माण कार्य से न केवल नवोदय नगर की छवि में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय निवासियों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, पवन सैनी, भागेशवरी, श्वेता, देवेन्द्र कंडारी, अंकुश मलिक, प्रदीप चंदेल, नीतू चौधरी, हरीश कंडारी, तरूण डबास, सूर्यांश, डॉ निरज, शेखर, विष्णु चमोली, सरिता, मुन्नी झां, पूनम चौहान, सोनू शर्मा, कैलाश नाथ, कुलदीप, एस के राय, यतेन्द्र कुमार, अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, सोहन, मनमोहन भट्ट, नितिका, आशीष थपलियाल, अनिता, आशीष डोबरियाल, कविता जोशी, प्रिती, शशि शंकर राय, रोहनी, कृष्णा बिष्ट, दीपा बिष्ट, नितिन शर्मा, मलविका शर्मा, रमेश चंद, हिमांशु, हेमा, तुलसी, मनोज, ब्रजमोहन, महेन्द्र नेगी, हरविंद कुमार, शोभा बिष्ट, अनूप कंडारी, सुमन, राजू,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।