करवा चौथ पर लक्सर में महिलाओं के लिए मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन
जपप्रीत सिंह
हरिद्वार। लक्सर में करवा चौथ के शुभ अवसर पर गौरव बिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी राशि बिंदल द्वारा नंद वाटिका में सभी महिलाओं के लिए मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया!!! आपको बता दे लक्सर हरिद्वार रोड पर स्थित नंद वाटिका में करवा चौथ के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं के लिए राशि बिंदल द्वारा मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया!!! वहीं उनके द्वारा सभी महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई!! आपको बता दे करवा चौथ के इस पावन और सुंदर त्योहार पर सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है!!! लक्सर में गौरव बिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी राशि बिंदल द्वारा एक अच्छी शुरुआत करते हुए!! इस पावन व सुंदर करवा चौथ के पर्व पर सभी महिलाओं को नंद वाटिका में बुलाकर उनके लिए मेहंदी लगाने की व्यवस्था है की गई!!! जहां लक्सर नगर की महिलाओं ने नंद वाटिका पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई!!! एवं सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी!! इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राशि बिंदल ने कहा कल करवा चौथ का त्यौहार है!!! उन्होंने कहा यह महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार माना गया है!!! कहा कि वे चाहती थी कि करवा चौथ के इस सुंदर पर्व पर!! सभी महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर एक परिवार की तरह मेहंदी लगाए!!कहा कि नंद वाटिका में यह छोटा सा आयोजन रखा गया है!! राशि बिंदल ने कहा अगर सबका सहयोग रहा तो आगे भी इसे लगातार करते रहेंगे !!! वही इस मौके पर राजेंद्र वर्मा! अतुल गुप्ता! राहुल अग्रवाल! पूर्व अध्यक्ष जगदेव सिंह! गौरव बिंदल! राशि बिंदल! नीलम गुप्ता! शैलजा कपूर! नेहा कपूर! मीनाक्षी! नैना! मौली! उमा! पूजा चौधरी! रेखा चौधरी! रेनू! बिंदु !प्रिया अरोड़ा! आदि महिलाएं उपस्थित रही।