भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सलीम अब्बासी
देहरादून। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एवं प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली एवं प्रदेश महामंत्री अनीश गॉड के मार्गदर्शन में आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस चौधरी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी छोड़कर हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट ने सभी को सदस्यता दिलाई।
इस कार्यक्रम में विनय रोहिल्ला राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी एवं नाजिम राठी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जमीर हसन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोहम्मद युसूफ मलिक प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं समीना सिद्दीकी प्रदेश मंत्री एवं इसरार अहमद प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं शादाब एवं यासमीन खान आलम देहरादून महानगर जिला अध्यक्ष एवं सैयद अली नकवी नैनीताल जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत अच्छा काम कर रहा है एवं लोकसभा चुनाव में भारी मतों के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की फिर सरकार बनाएंगे।