शिवरात्रि का पर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर किया शिवलिंग पर जलाभिषेक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर व्रत रखे व पूजा पाठ कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल आयोजन किया गया जहां शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। मसूरी में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं को भरी भीड़ देखी गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई जहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में इस अवसर पर पूजा अर्चना की गई वहीं भक्तों द्वारा प्रसाद चढाया गया है वहीं दूसरी ओर लोगों ने घरों में व्रत रखे व पूजा अर्चना की। राधा कृष्ण मंदिर के आचार्य पशुराम भट्ट ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व का खास महत्व होता है प्रत्येक वर्ष के फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मंदिर के पुजारियों का कहना शिवरात्रि के मौके पर जो भी सच्चे मन से अपनी मुराद मांगता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से निरोगी काया, सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा होता है या किसी कारण उसमें देरी हो रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। जीवन में सुख शांति की प्राप्ति भी शिव कृपा से होती है