बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष का किया गया स्वागत:- सचिन बेदी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी / हरिश वलेजा
हरिद्वार - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नितिन गुप्ता एडवोकेट को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पार्टी कार्यालय पर फूल मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विदित हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नितिन गुप्ता पेशे से एडवोकेट है इस कारण पार्टी द्वारा उनको बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपकर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय पर हुए स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लीगल सेल अधिवक्ता सचिन बेदी,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह,सुरेंद्र बिरला,नीरव शिवपुरी, अनिल कपूर,विकास भारती आदि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ नितिन गुप्ता का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।