275 किलोग्राम गौमांस मय गोकशी उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारी तथा 04 अभियुक्त गण मौके से फरार
मनोज ननकानी
हरिद्वार: जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार महोदय एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर हरिद्वार के निर्देशन गौकशी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के विरुध क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया परिणाम स्वरूप दिनांक- 31.05.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलेलगढ़ गांव के पास आम के बाग से अभि0 वासिब पुत्र तैफूल निवासी ग्राम हरजोरा माजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिदवार को 275 किलोग्राम गौमांस, 02 छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक तराजू मय बाट व एक पन्नी का बंडल के साथ मौके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है तथा शेष 04 अभि0गण मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 482/2022 धारा 3/5/11 उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया, अभि0 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*नाम पता गिरफ्तार अभि0:-*
1- वासिब पुत्र तैफूल निवासी ग्राम हलजौरा थाना भगवानपुर जनपद हरिदवार
*नाम पता फरार अभि0गण-*
1- शकिब उर्फ राका पुत्र शहीद उर्फ डिग्गन नि0 ग्राम हलजौरा माजरा थाना भगवानपुर, हरिद्वार
2- बाल्ला पुत्र सुलेमान निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
3- असलम उर्फ टाण्डा पुत्र सुल्तान निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर, हरिद्वार
4- अलीम पुत्र सलीम बुच्चा निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर, हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण:-*
1- 275 किलोग्राम गौमांस
2- 02 छूरी
3- 01 कुल्हाड़ी
4- 01 तराजू मय बाट
5- एक पन्नी का बंडल
*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 कर्मवीर सिंह (चौकी प्रभारी तेज्जूपुर) थाना भगवानपुर
3- का0 1291 संजय कुमार
4- का0 584 देवेन्द्र सिंह