सनातन धर्म में गंगा दशहरे का अपना अनोखा महत्व पतित पावनी मां गंगा में लाखों लोगों ने लगाई डुबकी
अविरल चौहान
आज दिनांक 09.04.2022 को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हरिद्वार में भक्तों की मां गंगा में स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही मानसिक रूप से शांति भी मिलती है। और बुद्धि तथा शरीर स्वस्थ रहता है, इस दिन मां गंगा में स्नान करने से भगवान विष्णु अपनी कृपा प्रदान करते हैं। पुराणों के अनुसार भागीरथ की तपस्या के बाद गंगा माता धरती पर आईं थी, गंगा माता के धरती के अवतरण के दिन को ही गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है।इस दिन भक्त गण गंगा मां में स्नान करने के बाद दान भी करते है, इसीलिए मां गंगा को मोक्षदायनी, पतित पावनी रूप में माना गया है।