भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पीयूष चौहान
हरिद्वार : जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव महेंद्र भट्ट के रूप में किया गया है तो वही दूसरी ओर भाजपा के द्वारा हरिद्वार जिले को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते आज शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दौरा किया। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के द्वारा जगह-जगह पर फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया जिसके पश्चात शाहपुर शीतला खेड़ा के रूबराज बैंकट हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साथ नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक स्वामी यतीश्वरानंद एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दीपक जलाकर किया गया तत्पश्चात वंदे मातरम के गीत के द्वारा सभी ने मां भारती का आह्वान किया। इसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता देव तुल्य है जहां पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आगमन हुआ है यह अपने आप में एक हर्ष का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ वह हर बूथ तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि भविष्य में भाजपा को और अधिक मजबूती दी जा सके। साथ ही उन्होंने कहां कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना होने के पूर्व से ही महेंद्र भट्ट एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसके फल स्वरुप शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आज उन्हें उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने भले ही इस बार एक विधायक के रूप में स्वामी यतिस्वरानंद को जीत दिलाने में कमी की हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा और आने वाले पंचायत चुनाव में भी इसी जोश के साथ हमें भाजपा को मजबूत बनाना है। वही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का बूथ लेवल पर जाना पार्टी को एक मजबूत दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है बूथ अध्यक्ष से प्रदेश का अध्यक्ष जब वार्ता करता है तो अपने आप में एक मजबूती के साथ संगठन आगे बढ़ता है। वही सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल ने युवाओं में जोश भरते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए और साथ ही सभी को आने वाले पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर मतदाता से वार्ता करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कई वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखे तथा अंत में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वामी यतिस्वरानंद की हार का बदला पंचायत चुनाव में जिलापंचायत सदस्य की 7 की 7 सीट को जीत कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता यह ना समझे कि विधायक उनका नहीं है उन्होंने साफ तौर पर इशारा करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी उत्तराखंड की सरकार के अंदर यदि कोई पूर्व विधायक वजन रखता है तो वह हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद है। इसके पश्चात उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप पंचायत चुनाव में घर घर जाकर सरकार की नीतियों को बताइए और अपनी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखकर भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील कीजिए। इस कार्यक्रम के दौरान संचालक के रूप में मंडल के महामंत्री बलवंत पवार रहें तथा मास्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान जितेंद्र कश्यप धर्मेंद्र चौधरी दिलीप राणा मोहम्मद परवेज जितेंद्र सैनी सोनवीर सिंह विकास गौतम विवेक चौहान प्रवेश गुप्ता रीमा गुप्ता मिथिलेश शर्मा संजय सैनी सरदार करण सिंह सागर सैनी नीरज सैनी शेषराज सैनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।