भाकियू तोमर के प्रतिनिधि मंडल ने की डीआईजी से मुलाकात डीआईजी से मुलाकात में बुके भेंट कर किसानों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मंडल प्रभारी दीपक राणा
भाकियू तोमर के प्रतिनिधि मंडल ने की डीआईजी से मुलाकात
डीआईजी से मुलाकात में बुके भेंट कर किसानों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श।
सहारनपुर। आज भारतीय किसान यूनियन तोमर का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी सुधीर कुमार सिंह से मिलने पहुंचा जहाँ भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह क़ो बुके भेंट करते हुवे शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष पारित उपाध्याय ने किसानों की विभिन्न- विभिन्न समस्याओं क़ो लेकर डीआईजी सुधीर कुमार सिंह से विचार विमर्श करते हुवे किसानो की कई समस्याओं का समाधान कराया।
मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज किसानों की विभिन्न- विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई है जिसमे कई समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और कहीं समस्याओं को लेकर आश्वासन दिया गया है।
प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने कहा भाकियू तोमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमार का आह्वान है की भाकियू तोमार का हर एक किसान सिपाही संजीव तोमार है किसी भी कार्यकर्ता किसान का शोषण मेरा शोषण है भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
युवा जिलाध्यक्ष पारित ने कहा की भाकियू तोमार हर समय किसानो की समस्याओं को लेकर हरदम तत्पर है किसानो का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, मण्डल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष पारीत उपाध्याय, मंडल प्रभारी मास्टर सतपाल, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिमन्यु वालिया, मनपाल सिंह, भोला सैनी आदि मौजूद रहे।