क्षेत्र में तिरंगा वितरित करके समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की प्रिंस जैन दी बधाई
क्षेत्र में तिरंगा वितरित करके समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की प्रिंस जैन दी बधाई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी /पीयूष सूरी
हरिद्वार।उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य मिर्ज़ापुर प्रिंस जैन ने अपने क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा वितरित किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनये दी और साथ में बताया की गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था, जिसके कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।सन 1929 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जरिये एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें आम सहमति से इस बात का ऐलान किया गया कि अंग्रेजी सरकार, भारत को 26 जनवरी 1930 तक डोमिनियन स्टेटस का दर्जा दे। इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।