नारी शक्ति वंदन विधेयक बनाएगा इतिहास : रीता चमोली
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता चमोली के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा में पारित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया औऱ एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
जिला मंत्री रजनी वर्मा ने कहा कि यह बिल देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' बिल के पारित होने से उन महिलाओं को समर्थन और अवसर प्राप्त होंगे,जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए उत्कृष्टता की ओर बढ़ रही हैं। महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने से महिलाये सशक्त होंगी औऱ राष्ट्रनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
जिला उपाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि यह बिल हमारे देश की महिलाओ के सम्मान को बढ़ाने वाला है। यह ऐतिहासिक बिल महिला सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने वाला है। सिध्दि प्रदान करने वाला है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सन्तोष सैनी ने कहा कि आज हम देश की समस्त महिलाओं को नमन करते हैं क्योंकि किसी न किसी रूप में देश की सभी महिलाओं ने सदैव देश को गौरवान्वित किया है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' बिल का पारित होना नव भारत के निर्माण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
नीतू चौहान,बिमला ढोंडियाल,मीनाक्षी,अनीता आदि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।