मसूरी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन
सुनील सोनकर
मसूरी। भाजपा ओबीसी मोर्चा मसूरी मंडल के द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन मसूरी के शिव कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिनेष चौहान ने राजेश नौटियाल को पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया।
सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेष नौटियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि दस वर्षों के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन से पिछड़ा वर्ग को सामाजिक और आर्थिक विकास में निरंतर बढ़ावा मिला है प्रधानमंत्री बनते ही वर्षों से कांग्रेसी उपेक्षा के शिकार ओबीसी समाज के मान सम्मान और समग्र उत्थान का जो संकल्प मोदी जी ने लिया था वह अब जमीन पर दिखाई दे रहा है. पिछड़ों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है केंद्र की मोदी सरकार। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार 2018 में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया इसके लिए संविधान में 123 वां संशोधन कर एक नया अनुच्छेद 338 बी जोड़ा गया जिससे आयोग को सिविल कोर्ट के समान अधिकार प्राप्त हुआ।इस मौके पर भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए चलाई जारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं वहीं ओबीसी वर्ग को लेकर भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे ओबीसी वर्ग के लोगों को समाज में बराबरी का हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग को लेकर कई योजनाओं का संचालन किया गया है जिसका लाभ ओबीसी वर्ग को मिल रहा है ।उन्होंने कहा 2024 में एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है क्योंकि देश की जनता ने एक बार फिर देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देने का मन बनाया है जिससे कि देश विकास की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी सरकार 400 पर के नारे के साथ लोकसभा के चुनाव में है और इस बार केंद्र में 400 से अधिक सीट जीतकर मोदी जी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस मौके पर राजेश नौटियाल प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तराखंड, राकेश आर्या महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा देहरादून, राकेश रावत अध्यक्ष भाजपा मंडल मसूरी, गीता कुमाई, सतीश ढौंडियाल, ओपी उनियाल, अनिल बेदी, कर्मराज चौधरी, राजकुमार प्रजापति, अशोक राठौर, रविन्द्र चौहान, चिरजीव कोठारी, आशीष कोठारी, गुडमोहन सहित कई लोग मौजूद थे।