अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में किसानों की महापंचायत में की भागीदारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय कुमार शर्मा
डोईवाला। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत मे शामिल होने के लिए डोईवाला से भी संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले काफी संख्या में किसानों ने भागीदारी की।
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई महापंचायत मे जहां एक और पूरे देश के किसान एवं मजदूर अपने हकों की लड़ाई के लिए महापंचायत में शामिल हो रहे हैं वही डोईवाला से संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्रसिंह, संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक गंगाधर नौटियाल,अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह, कृषक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा एवं किसान यूनियन के नेता चौधरी हरेंद्र बालियान व रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की और महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं नें कहा कि जब से भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता में आई तब से लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। पहले बैक डोर से किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाये गए जो 13 महीने के आंदोलन के चलते वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर होना पड़ा परंतु कानून वापसी के समय किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP ) की गारंटी का झूठा आश्वासन देकर किसानों को गुमराह किया गया वहीं दूसरी ओर आंदोलन के दौरान किए गए झूठे मुकदमे वापस नहीं लिये गए एवं लखीमपुर खीरी में किसानों एवं पत्रकार के गुनहगार अजय मिश्रा टेनी क़ो भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया। और अब फिर पुनः जब किसान आंदोलन के लिए मजबूर हुए तो उनको तरह-तरह के हथकंडे अपना कर प्रताड़ित किए जाने का कार्य किया जिसमें किसानों की शहादत भी हुई। इन्हीं सब का जवाब देने के लिए आज दिल्ली के रामलीला मैदान मे संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत कर केंद्र सरकार को जगाने का कार्य किया जिसमें देश भर के किसानों ने बहुत बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
डोईवाला से भी संयुक्त किसान मोर्चा से मुख्य रूप से ताजेंद्र सिंह संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला, गंगाधर नौटियाल प्रदेश संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा, बलवीर सिंह, उमेद बोरा, चौधरी हरेंद्र बालियान, रणवीर सिंह चौहान, जगदीश कुकरेती,मलकीत सिंह,अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, रूद्र प्रसाद, हरबंस सिंह, प्रेम सिंह पाल, मलकीत सिंह, शमशाद अली, साधुराम, मोहम्मद यूनुस, सत्य प्रकाश, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, खालिद हसन,आदि सहित काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।