ज्ञान का विशाल सूर्य थे ब्रह्मलीन महंत उत्तम सिंह महाराज : महंत जीत सिंह
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित श्री नेहा कलक आश्रम में विशाल संत समागम गुरुदेव दादा गुरु महंत उत्तम सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत जीत सिंह जी महाराज ने कहा गुरुदेव ज्ञान और त्याग की एक पावन मूर्ति थे उन्होंने सभी भक्तों को वाहेगुरु की शरण में पहुंचने की राह दिखाई। धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य किया परम पूज्य गुरुदेव ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनकी छत्रछाया में भक्तजन नित्य ज्ञान की गंगा में गोते लगते थे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री शिवानंद महाराज महामंडलेश्वर श्री ललितानंद महाराज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी महंत कमलेशानंद महाराज कोठारी जसविंदर सिंह महाराज महंत सचिव गोविंद दास महाराज महंत कोठारी राघवेंद्र दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज स्वामी केशवानंद महाराज महंत बलवंत सिंह महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत सूरज दास महाराज श्याम गिरी महाराज श्रवण दास महाराज धर्मदास महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद गगन देवगिरी वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण जी महाराज सहित भारी संख्या में संत भक्तगण उपस्थित थे।