बजरंग सेना संगठन ने मंडावली थाना अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सतीश कुमार वर्मा
नजीबाबाद। थाना मंडावली में आज बजरंग सेना संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा थाना अध्यक्ष विकास कुमार से एक शिष्टाचार भेंट वार्ता की।
मंडावली थाना अध्यक्ष विकास कुमार से गौ माता के विषय में बात की गई और महिला उत्पीड़न पर चर्चा की गई जिसमें सुनील कुमार कश्यप जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने कहा की हम लोग रात दिन गौ सेवा करते हैं जिसमें हम आपसे प्रशासन की मदद चाहते हैं जैसे कहीं पर अगर कोई गौ माता मृत पड़ी है तो हमें जेसीबी की सहायता आपके द्वारा चाहिए अगर कोई गौ माता एक्सीडेंट या बीमार पड़ी हुई मिलती है तो हमें किसी वाहन आदि की व्यवस्था आप के द्वारा कराई जाए हमारा आपसे निवेदन है वही अर्पित वर्मा जिला अध्यक्ष बजरंग सेना संगठन बिजनौर ने कहा की अगर किसी महिला पर उत्पीड़न होता है तो हम लोग आपसे निवेदन करते हैं कि उस महिला का सम्मान किया जाए और उसे न्याय दिया जाए जिसमें विकास कुमार थाना अध्यक्ष ने कहा कि हम सदेव आपके साथ है गौ सेवा सर्वप्रथम हमारा धर्म है और हम हर संभव प्रयास कर मदद करेंगे गौ सेवा के लिए करेंगे और कहा कि महिला उत्पीड़न तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे थाना अध्यक्ष ने पूर्ण आश्वासन दिया कि हम लोग समाज के लिए है और समाज के कार्यों के लिए हमेशा रहेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अर्पित वर्मा, जिलाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ सुनील कुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार, जिला संगठन मंत्री कपिल कुमार, जिला महामंत्री शोभित कुमार, ब्लॉक महामंत्री निशांत गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।