गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे केंद्र सरकार : पं. अधीर कौशिक
कुलदीप शर्मा
प्रत्याशियों से सांसद बनकर सदन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की आवाज उठाने की मांग
हरिद्वार, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव से पहले गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने श्री महाराज अग्रसेन घाट पर गंगा पूजन किया और सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर यात्रा की शुरुआत की है। उनके समर्थन में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के सामने अपनी आवाज को बुलंद किया है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति का आधार है और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने साफ तौर से ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में वो वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से भी अपील करेंगे कि सांसद बनकर सदन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की आवाज को उठाएंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे। गौवध रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि गौवध रोकने के लिए बना वर्तमान कानून बेहद लचीला है। जिससे गौवंश के वध पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। गौहत्या रोकने के लिए गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और ऐसा कानून बनाया जाए। भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री व आचार्य विष्णु प्रसाद ने कहा कि गाय के संरक्षण संवर्धन में सभी को सहयोग करना होगा गौमाता को जनहित में राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, आचार्य गिरीश मिश्रा, पंडित वेणु शास्त्री, मनोज मिश्रा, नीरज मिश्रा, जितेंद्र शास्त्री, विष्णु गौड, दिनेश शास्त्री, खगेंद्र शास्त्री, मन्नू झा, नंदन पांडे, प्रभु नारायण मिश्रा, आचार्य गिरीश प्रसाद शर्मा, यशपाल शर्मा, सुमेश चावला, कुलदीप शर्मा, चमन गिरी, विष्ण,ु गोल्डी, पवन बजाज, सुभाष कुमार, अमित कुमार, बाबू शर्मा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमित कुमार आदि शामिल रहे।