प्रदेश व्यापार मंडल की कनखल इकाई ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम
रिकी अरोड़ा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल कनखल शहर इकाई ने वैश्य कुमार महासभा में सांस्कृतिक आयोजन कर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत गोविन्द दास उदासीन बड़ा अखाडा व् प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है। व्यापारी देश में खुशियाँ बाटने का कार्य करता है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा ने कहा कि सभी लोग सुरक्षित रूप से होली का त्यौहार मनायें किसी वाहन चालक कर पानी या गुब्बारे ना फेके जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो।
जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनायें दी। अतिथि मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा विशेष अतिथि महानगर अध्यक्ष किशन बजाज,वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति,प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गोस्वामी,हरिद्वार शहर अध्यक्ष पूरण पांडे, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा,,जिला महामंत्री अजय अरोरा, हरकी पौड़ी महामंत्री रिक्की अरोरा,गोकुल सिंह रावत कार्यक्रम सयोजक व् शहर अध्यक्ष भगवत अग्रवाल, कनखल प्रभारी दीपक गौनियाल, महामंत्री दिनेश कालरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग,उपाध्यक्ष संजय कुमार, देवेंदर खत्री, सचिव नवीन राजपूत,जतिन हांडा,प्रचार सचिव द्रोण शर्मा,अमन खन्ना,कमल कपूर,अशोक अरोरा, नितिन गुप्ता,प्रदीप कुमार आदि ने फूलो की होली खेल शुभकामनायें दी।