महिलाओं को अश्लील इशारे करने पर युवक गिरफ्तार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने महिलाओं को अश्लील इशारे करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि नगर निगम तिराहा पर आने जाने वाली महिलाओं को अश्लील इशारे करने व अश्लील बातें बोल रहा था,जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज कुमार पुत्र वीरन शाह निवासी आलम नगर पूर्वी पंचायत थाना आलम नगर,मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युवक मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस टीम में राजेन्द्र सिंह,मुकेश आर्य शामिल थे।