श्रीनगर में संस्कृति प्रेमियों ने निकाली रंगयात्रा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। संस्कृति प्रेमियों ने नगर क्षेत्र में रंग यात्रा निकालर खुब अबीर गुलाल उडाया। रविवार को नागेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रंगयात्रा में संस्कृति प्रेमिका ने बाजार के मुख्य मार्गों पर रंगयात्रा निकालकर पारम्परिक होली गीतों का गायन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत नितिन गिरी महाराज,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,सुजीत अग्रवाल,सुरेन्द्र चौहान, कुशलानांथ,दिनेश रूडोला,महेश गिरी,जयकृष्ण पैन्यूली,डॉ.सुभाष पाण्डेय,हरी बिष्ट,निकुंज बिष्ट सहित आदि मौजूद थे।