बूढी माता व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
बसंत अरोड़ा
हरिद्वार। बूढी माता व्यापार मंडल के संरक्षक अर्पित अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से बूढी माता व्यापार मंडल के नव मनोनीत कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से विकास राजपूत को अध्यक्ष एवं केपी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी को संजीव नैय्यर जिला महामंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शपथ दिलाई और व्यापारियों के हितों में कार्य करने के लिए कहा। बूढी माता व्यापार मंडल के नव मनोनीत महामंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल व सचिन गांधी रहे। उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी चेतन चौधरी को बनाया गया जबकि मंत्री में मयंक और कार्यकारिणी का गठन करते हुए अर्पित अग्रवाल ने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि हमें सदैव व्यापारी के हितों के लिए कार्य करने हैं। जनहित के कार्य करने हैं। समाज के कार्य करते हुए व्यापारी हित के लिए ही सदैव कार्य करने हैं।
कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राहुल कांडपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप एवं नवीन शर्मा उपस्थित रहे।