प्रेम प्रजापति को भाजपा ने नमो ऐप का प्रदेश सह संयोजक बनाया
सचिन शर्मा
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेन्द्र भट्ट एवं ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रमों के संयोजक एवं सह संयोजक का गठन किया गया है।
उत्तराखंड मे पांचो भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने फिर तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को देखते हुए प्रदेश मे संयोजक और सह संयोजक समिति का गठन करते हुए प्रेम प्रजापति ( प्रदेश सह प्रभारी सोशल मिडिया ) को नमो ऐप का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त करते हुए आह्वान किया कि पूरे प्रदेश मे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन जन तक मोदी सरकार की योजनाओं को नमो ऐप के जरिये उपलब्धियां बतानी है।