माया नेगी को मिला नवोन्मेषी कृषक पुरस्कार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
दया जोशी
हल्द्वानी - जनपद नैनीताल को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसान सम्मान निधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की ओर से जनपद को विगत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिह तोमर द्वारा पुरस्कृत किया गया। जनपद नैनीताल का पुरस्कार मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार ने प्राप्त किया। उनके साथ के भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह भी थे।
दिल्ली से वापस आने के बाद श्री धनपत कुमार ने बताया कि योजना प्रारम्भ से ही जिला प्रशासन, अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के समस्त कृषकों का उक्त योजना मे पंजीकरण किया गया तथा वर्तमान तक लगभग जनपद के 56 हजार कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। पूर्व मे कृषकों द्वारा खातों एवं आधार मे नाम संशोधन हेतु शिकायतें प्राप्त हुई। उन शिकायतों को जवाबी पोस्टकार्ड के माध्यम से संशोधित सूचना प्राप्त कर शिकायत का त्वरित निवारण किया गया। जिसके आधार पर ही राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु जनपद का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड से इस बार महिला के साथ कोटाबाग जिला नैनीताल निवासी माया नेगी को आईएआरआई द्वारा नव नवोन्मेषी कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर 35 किसानों में नैनीताल से माया नेगी का चयन जनपद के लिए गौरव का विषय है।
प्रगतिशील कृषक नरेन्द्र सिंह मेहरा ने मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार एवं जिले की महिला किसान माया नेगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
मुख्य कृषि अधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, जप्रतिनिधियों तथा जिले भर के किसानो का आभार व्यक्त किया।