पुलिस को मिले अज्ञात शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जगदंबा नौटियाल
रुद्रप्रयाग। बीते माह 27 फरवरी को भटवाड़ी गांव में राजस्व पुलिस को मिले अज्ञात शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहले ही पंचायतनामा कर शिनाख्त हेतु जिला चिकित्सालय में रखा गया है।
अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सारी के भटवाड़ी गांव सीमा के वन क्षेत्र (मानव सैणा तोक) से राजस्व पुलिस को अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था जिसका पीएम करने के बाद जिला चिकित्सालय के शव गृह में शिनाख्त हेतु रखा गया था लेकिन अभी तक उक्त अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पायी है। बताया कि यह पुरुष का शव है जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष कद 5 फिट 6 इंच, शरीर पर काली जींस व हाॅफ महरूम रंग की टी शर्ट है। शव काफी पुराना व सड़ा-गला है तथा सिर, चेहरा व शरीर सड़ कर हड्डियां दिख रही हैं।