राष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिस/ ट्रैफिक पुलिस को किया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
*हल्द्वानी-* एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य लक्ष्मी हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हल्द्वानी में समाजहित में कार्य कर रही महिला पुलिस एवं महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सदस्य पूनम सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती हैं फिर भी यह बहुत बड़ी विडम्बना है की अभी भी बहुत सी जगहों पर भारतीय समाज में नारी को आगे बढ़ने से रोका जाता है जबकि एक तरफ तो नारी शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है वहीं दूसरी ओर लड़कियों और महिलाओं को बेचारी भी कहा जाता है इस लिए बहुत सी नारियाँ अपनी क्षमताओं को पहचान नहीं पाती और आज भी वह अपनी पहचान से बहुत दूर है क्योंकि सामाजिक कुप्रथाऐं व कुरीतियाँ नारी के विकास में सबसे बड़ी बाधा है इसलिए आज जरुरत हैं कि लड़कियों व महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचान कर सबसे पहले लड़कियों महिलाओं को खुद सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना होगा कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें हैं उनका उन्हें उपयोग करके सबको यह दिखाना होगा की वो हर चुनौती का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं और इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की किसी भी देश का भविष्य एक नारी पर निर्भर करता है क्योंकि जिस तरह से नारी अपने बच्चे को शिक्षा देती है और संस्कारों से सुस्सजित करती हैं तभी वही बच्चे आगे चलकर देश के भविष्य बनते हैं
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार एक्टर साहिल राज रितिक साहू पूनम सरकार लक्ष्मी हालदार चम्पा हालदार कोमल गुप्ता संदीप यादव सूरज कुम्हार सूरज मिस्त्री सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।