भारत में महिलाओं को मिलता है समान महत्व और सम्मान : आदेश चौहान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा द्वारा रानीपुर विधानसभा कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार से पुरुषों से कमतर नहीं हैं। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से महिलाओं को बराबर का महत्व और सम्मान दिया जाता रहा है। सीता,सावित्री,गार्गी मैत्रेई,अहिल्याबाई आदि विदूषी महिलाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।
मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कहा कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। धीरे- धीरे ही सही लेकिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए विश्व भर में मनाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिन को पहली बार सन् 1909 में मनाया गया था। महिलाओं को समर्पित इस दिन पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिस में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि महिलाओं को शिक्षा में बढ़ावा, कैरियर के क्षेत्र में समान अवसर और पुरुषों के जैसे ही समान अधिकार मिल सकें।
इस अवसर पर रेखा सिंघल,गरिमा सिंह,दीपमाला गुप्ता,किरण श्रीवास्तव,रितु ठाकुर,करुणा गुर्जर,अंशु तोमर,मीनू तोमर,बृजलेस मोक्षलता,अनीशा,मीनू शर्मा तथा कविता जैन आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।