रजत अग्रवाल बने मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सुनील सोनकर
देहरादून। मसूरी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के रूप में रजत अग्रवाल को नियुक्त किया गया। जिसके बाद मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर है। मसूरी के विधायक प्रतिनिधि, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और मोहन पेटवाल ने कहा कि रजत अग्रवाल के अध्यक्ष बनने के स्थानीय राजनीति में बीजेपी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि रजत अगवाल की पार्टी के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता के कारण उनको मसूरी का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रजत अग्रवाल के अध्यक्ष बनने से मसूरी में बीजेपी की स्थिति और मजबूत होगी। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल स्थानीय मुद्दों पर फोकस करेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को फायदा मिलेगा। रजत अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का उन पर विश्वास जताया जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि मसूरी के विकास, जनहित कार्य और पार्टी की नीतियों को घर घर पहुचाये जाने को लेकर कार्य किया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को उम्मीद है कि राजत अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
इस मौके पर राजेंद्र रावत, जगजीत कुकरेजा, अनिल अन्नू, सतीष जुनेजा, गजेन्द्र सिंह,मोहन षाही, उत्तम नेगी, अमित पवार, जोगेन्द्र कुकरेजा, अनंत प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।