महंगाई व बेरोजगारी की समस्या हल करेगी कांग्रेस : सतपाल ब्रह्मचारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
फुरकान अंसारी
हरिद्वार राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हरिद्वार विधानसभा सीट के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वही हरिद्वार विधानसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है उस पर में विजयी के रूप में खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं के स्नेह और हरिद्वार विधानसभा की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की भारी मतों से जीत होगी। क्योंकि जुमलों की पार्टी से जनता हताश हो चुकी है। और जनता पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सर्वप्रथम महंगाई, बेरोजगारी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। नई नई योजनाएं निकाल कर जनता के लिए रोजगार प्रदान किए जाएंगे। बदहाल सड़कों का नवीकरण के साथ- साथ लचर स्वास्थ्य सेवाओं सेे भी जनता को राहत दिलाई जाएगी। और शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य किए जाएंगे। वही राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और चुनाव में कर्मठता के साथ कार्य करने की बात भी कही है इस अवसर पर राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर व कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ, नगर अध्यक्ष शबनम जहां, नगर महामंत्री शबाना परवीन, सचिव अनीशा खातून, उपाध्यक्ष अफसरी खातून, सचिव सलमा बेगम, सचिव गुलिस्ता, सोनी, निलोफर, शहीदा, नदीम, फकीरा खां,आदि लोग मौजूद रहे।