श्री केदार-बद्री श्रम समिति की टीम करेगी भारत के 13 राज्यों में महिला रामलीला मंचन का आयोजन
श्री केदार-बद्री श्रम समिति की टीम करेगी भारत के 13 राज्यों में महिला रामलीला मंचन का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदार बद्री श्रम समिति की टीम करेगी भारत के 13 राज्यों में महिला रामलीला मंचन का आयोजन। इस अवसर पर श्री केदार बद्री श्रम समिति के अध्यक्ष,सचिव राजेंद्र सिंह नेगी,मीना बहुगुणा ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह धीरवाण एवं डॉ.बछेती के माध्यम से समिति के सचिव मीना बहुगुणा ने बताया समिति के माध्यम से भारत के 13 भाजपा शासित हिंदी राज्यों में महिला रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। चौथवी महिला रामलीला का आयोजन नेपाल देश के जनकपुरी में किया जाएगा। उत्तराखंड के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है। समिति के माध्यम से अब तक उत्तराखंड के कई स्थानों में एवं दिल्ली में भी महिला रामलीला मंचन का आयोजन किया जा चुका है। सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि यह हमारे उत्तराखंड की बहनों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में एक अग्रणी भूमिका है,जिससे हमारे उत्तराखंड एवं भारत का नाम रोशन होगा,भारत की राजधानी दिल्ली एवं आसाम राज्य से महिला रामलीला मंचन का आगाज किया जा रहा है।