विकास खण्ड खिर्सू के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहड़ में हरेला के पावन पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विकास खण्ड खिर्सू के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहड़ में हरेला के पावन पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहड़ विकास खंड खिर्सू पौड़ी गढ़वाल में हरेला के पावन पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जसपाल सिंह गुसांई ने कहा कि सोलह तारीख को हरेला पर्व था उस दिन विद्यालय में छात्रों के साथ वृक्षारोपण किया जाना था परन्तु आपदा प्रबंधन की चेतावनी के कारण जिला अधिकारी पौड़ी द्वारा छात्रों का अवकाश घोषित किया गया पर उस दिन विद्यालय के स्टाफ द्वारा पेड़ लगाए गए और दूसरे दिन पुनः छात्रों के सहयोग से वृहद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों और शिक्षकों ने विद्यालय के आस पास वृक्षारोपण कार्य किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें पेड़ो की रक्षा करनी चाहिए पेड़ो के बिना हमारा जीवन अधूरा है पेड़ो से हमें आक्सीजन,हवा,पानी और लकड़ी फल,फूल बहुत सी चीजें प्राप्त होते हैं,पेड़ पर्यावरण की सुरक्षा करने में सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज धरती पर तापमान लगातार बढ़ रहा है जो कि इस बात का प्रमाण है कि आज दुनिया में विकास की दौड़ के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। और जंगलों को काट कर बड़े बड़े शहर और बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना की जा रही है। एक तरफ विकास की गति बढ़ रही है दूसरी ओर हिमालय के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। हमें यदि मानव जीवन और प्राणि जगत की रक्षा करनी है तो पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने होंगे और पेड़ों को काटने से बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। जसपाल सिंह गुसांई ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा इस माह पेड़ लगाओ और ओपीएस पाओ अभियान चलाया जा रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। इससे हमारी धरती पर पेड़ो की संख्या बढ़ेगी और दूसरी और समाज में वृक्षों के प्रति एक स्नेह और प्रेम की भावना का विकास होगा। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग को अपनी भागीदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।