अपर उपनिरीक्षक स.पु.बिजेन्द्र सिंह नेगी के सेवानिवृत होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
अपर उपनिरीक्षक स.पु.बिजेन्द्र सिंह नेगी के सेवानिवृत होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 31 जुलाई 2024 को अपर उपनिरीक्षक स.पु.बिजेन्द्र सिंह नेगी के ऐच्छिक सेवानिवृत के अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा सेवानिवृत अपर उपनिरीक्षक स.पु.बिजेन्द्र सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह,मेमेटो,शॉल व उपहार भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके जीवन के सुखद,शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। बिजेन्द्र सिंह नेगी दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए एवं दिनांक 13.11.2009 को हेड कांस्टेबल स.पु.तथा 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक स.पु.के पद पदोन्नत हुये। उनके द्वारा 39 वर्ष 9 माह अपनी सेवाये पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में सीतापुर,हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।