पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व,जिला नेतृत्व व शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देश पर भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी के नेतृत्व में टिहरी विस्थापित कॉलोनी राम मंदिर,शिवालिक एनक्लेव फेस वन के सामने और रानीपुर रपटे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि हमें अपनी जड़ों,अपनी संस्कृति की ओर लौटना होगा। पर्यावरण का संरक्षण कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुंदर वातावरण दे सकते हैं। वृक्ष लगाकर हम प्रकृति का ऋण उतार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है इसलिए प्रकृति की देखभाल बहुत जरूरी है। प्रकृति स्वस्थ है तो हम भी स्वस्थ हैं। प्रकृति को हरा-भरा रखना,प्रकृति से सदभाव रखना बहुत जरूरी है। आगे कहा कि आधुनिक सभ्यता और उन्नति ने हमारे ग्रह के प्राकृतिक संसाधनों पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है। आज प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है, इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम स्वच्छता का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि हर त्योहार के मौके पर हमें वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों के साथ कॉलोनी में पीपल,बरगद, आम,नीम,लीची व फूलों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के समय रितेश गौड़,सतीश कुमार,सतेन्द्र पंवार,रितु ठाकुर,गजेंद्र पाल सिंह,हरिओम शर्मा,संदीप धीमान,प्रखर,मनीष,मिश्रा जी आदि उपस्थित रहे।