पार्टी से व्यक्ति की पहचान,प्रत्येक व्यक्ति ले कार्यक्रमों में हिस्सा : संपत रावत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी 6 अक्टूबर को पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने जा रही है जिसको सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल ने भी कार्यक्रम व्यवस्था बैठक रखी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत रहे। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल ने नगर निगम के पार्षद,बूथ अध्यक्ष,सक्रिय सदस्य,प्राथमिक सदस्य और वर्तमान संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक की जिसमें 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने और 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती को सफल बनाने हेतु चर्च की गई। कार्यक्रम व्यवस्था बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने की। श्रीनगर मंडल कार्यक्रम व्यवस्था बैठक के मुख्य वक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्य एवं सक्रिय समस्या अपने-अपने घरों पर झंडा फहराकर एक सेल्फी के साथ एक विशेष लिंक पर अपलोड भी करेंगे साथ ही बताया कि 7 अप्रैल को प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन और 8 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी होगा। संपत सिंह रावत ने बताया कि 13 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति वाले स्थान पर साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी और 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ-साथ जयंती को भी ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश के अनुसार मंडल अध्यक्ष से ऊपर के जितने भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि हैं वह बस्ती चलो अभियान में प्रतिभाग करेंगे जो 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच में संपन्न होगा साथ ही कहा कि मंदिर,अस्पताल,स्कूल और गलियों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंडल महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम व्यवस्था बैठक में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पौड़ी संपत सिंह रावत,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नगमा तौफिक,मंडल महामंत्री संजय गुप्ता,प्रदेश पार्षद जगमोहन नेगी,नगर निगम पार्षद और बूथ अध्यक्ष भी कार्यक्रम व्यवस्था बैठक में शामिल रहे,जिसमें अंजना डोभाल,गुड्डी गैरोला,दिनेश पटवाल,राजेंद्र नेगी,झाबर सिंह रावत,शुभम प्रभाकर,दीपक कुमार,सुरेंद्र कुमार,जितेंद्र सिंह स्वीत,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,रेनू सुंदरियाल,उषा कंडारी,ललिता नेगी,पार्वती पटवाल,प्रकाश सती,सूर्य प्रकाश नौटियाल,दिनेश उनियाल,रोशन लाल,पंकज रावत,नरी लाल,हिमांशु भट्ट,दुर्गा प्रसाद,आशीष उनियाल,राहुल राणा,हरि सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।