हिन्दू नववर्ष पर श्रीराम सेवा दल ने निकाली शोभायात्रा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष मे श्रीराम सेवा दल के कार्यकर्ताओ द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के मुख्य मार्गो मे शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रीराम सेवा दल के संरक्षक संजय घिल्डियाल ने बताया सेवा दल अपनी सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिये कार्यक्रम आयोजित करता रहता है,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही हिंदुओं का नव वर्ष है। इस दिन नया हिंदू पंचाग का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होता है। विक्रम संवत भारत मे सर्व मान्य संवतसर है,इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की,भगवान राम का राज्याभिषेक आर्य समाज की स्थापना आज इस दिन हुआ था। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुभारम्भ।
इस अवसर पर सेवा दल के संरक्षक रोमी थपलियाल,आशीष उनियाल,भगवती कठैत,हरि सिंह बिष्ट,शैलेन्द्र रावत,राजेंद्र बडथ्वाल,दिनेश उनियाल,मनीष बडोनी आदि लोग उपस्थित थे