शिव विहार विकास कल्याण समिति ने स्थानीय निवासियों के लिए किये महत्वपूर्ण कार्य
ममता चौहान
हरिद्वार। लाल मंदिर शिव विहार वार्ड नंबर 21 से शिव विहार वासियो के हितों को ध्यान में रखते हुए वहां के वरिष्ठ और जिम्मेदार नागरिको के द्वारा चल रही शिव विहार विकास कल्याण समिति ने वहां रह रहे वासियो के हित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जैसे समाज में हो रहे मांगलिक कार्य शादी विवाह बच्चे का जन्म गृह निर्माण आदि मांगलिक कार्यों पर किन्नर समाज से लोग आते हैं और मंगल आशीष देते हैं और बदले में स्वेच्छा अनुसार लोग उन्हें धनराशि देते हैं लेकिन कई जगह देखा जाता है कि किन्नर समाज से आए हुए लोग स्वेच्छा से दिए गए धनराशि को स्वीकार नहीं करते और दुर्व्यवहार करने लगते हैं जिससे कई लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है शिव विहार विकास कल्याण समिति ने पुलिस प्रशासन से स्वीकृत कराते हुए किन्नर समाज के लिए एक धनराशि जो ₹2100 है तय की है ताकि शिव विहार वासियो को किन्नरोके आने पर कोई भी परेशानी न झेलनी पड़े और साथ ही एक महत्वपूर्ण कार्य और भी किया गया शिव विहार में कुछ सामाजिक उपद्रवी लोग आकर वहां नशा करते थे और अभद्र व्यवहार करते थे जिसके कारण लोगों को बहू बेटियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इस पर भी समिति ने पुलिस प्रशासन से कार्यवाही कराते हुए इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया है।
इस मौके पर शिव विहार विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता नेमीशरण कृष्ण कुमार नामदेव रविंद्र नामदेव अभिषेक रोहिल्ला महेश अग्रवाल संदीप नामदेव रोहित भाटिया अशोक कुमार राजीव पौरुष गोयल मनोज पांडे राकेश कश्यप प्रमोद नामदेव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।