कविता ढौंडियाल ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रचा नया कीर्तिमान
सुनील सोनकर
हरिद्वार। उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण की रहने वाली कविता ढौंडियाल ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की केंद्रीय शूटिंग टीम की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 24 से 29 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। कविता ढौंडियाल ने अपने करियर में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें 2022 में नेशनल चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 2023 कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता म 1 स्वर्ण 1 स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। 2025 में अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस सफलता ने है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और पूरे उत्तराखंड को गर्व से भर दिया है। कविता ढौंडियाल का जन्म उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्राम रिखोली, गैरसैंण में हुआ। उनके पिता का नाम दिनेश चंद्र ढौंडियाल है। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली कविता ने कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय और स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कविता की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कोचिंग स्टाफ और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से ना सिर्फ प्ज्ठच्, बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारत को गर्व महसूस हो रहा है।