ब्रेकिंग न्यूज़
1 . मार्च में उपनल कर्मचारी एक दिवसीय अनशन नई दिल्ली जंतर मंतर पर बैठेंगे 2 . सक्षम सविता प्रकोष्ठ ने कुष्ठ आश्रम में मनाया कुष्ठ पखवाड़ा 3 . शपथ लेते ही सक्रिय हुए राजीव शर्मा,सड़क व नाली निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन 4 . निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे विपिन गुप्ता ने साथियों का जताया आभार 5 . सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस 6 . राज्यपाल ने एक बार फिर डॉक्टर सैनी को किया सम्मानित 7 . समाजसेविका योगाचार्य सोनिया अरोड़ा ने निराश्रितों को बांटे गर्म जैकेट 8 . निर्दलीय प्रत्याशी आशा रानी ने किया कार्यालय का उदघाटन 9 . रायवाला पुलिस ने शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार 10 . चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निर्देश पर प्राचार्य ने डायलिसिस यूनिट के लिए डॉ.प्रद्युमन एमडी मेडिसिन की अगुवाई मे बनाई गई नई टीम 11 . देवी-देवताओं को लोग जीव की बलि क्यों चढ़ाते हैं,क्या देवी-देवता जीवों की बलि मांगते हैं--ज्योतिषाचार्य अजय कृष्ण कोठारी 12 . साइबर अपराधों,मानव तस्करी व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने के विषय में किया गया संवाद 13 . भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने श्रीकोट क्षेत्र में किया भ्रमण 14 . जिलाधिकारी ने देर शाम रूड़की में गरीब व असहाय लोगों को किए कम्बल वितरित 15 . 7 नगर निकायों के 107 वार्डो में बनाये गये 187 मतदान केंद्र 16 . आंगनबाड़ी केंद्र कपणियां में सूर्जन सिंह राणा ने स्वयं के संसाधनों से की पेयजल व्यवस्था 17 . राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के चयनित स्वयं सेवी अनुराग पंवार गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 18 . मलेथा में बीर माधो सिंह भंडारी स्मृति मेले का रंगारंग आगाज 19 . दीपक शर्मा नगर निगम के वार्ड नंबर 11 से मैदान में 20 . कौशल्या के चुनाव मैदान में आने से चुनाव का माहौल हुआ त्रिकोणीय 21 . नगर निकाय की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ,प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे 940 कार्मिक 22 . स्थाई रूप से देश में लगे चाइनीज मांझे पर रोक: संजय भाटी 23 . एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कलियर शरीफ़ जाकर बाहर से आए यात्रियों को किया जागरूक 24 . राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निकाली रैली एवं किया नुक्कड़ नाटक 25 . अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान बिजनौर ने वृद्ध आश्रम में लगवाए गीजर 26 . अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान बिजनौर ने वृद्ध आश्रम में लगवाए गीजर 27 . नवनीत परमार को एडवोकेट अरुण भदौरिया ने भेजा कानूनी नोटिस 28 . पहाड़ों पर क्यों स्थित होते हैं मठ मंदिर जानें इससे जुड़े रहस्य-आचार्य अजय कृष्ण कोठारी 29 . जो अपने पास है वही खास है-सुरेश मोहन सेमवाल 30 . हरिद्वार की जनता भ्रमित मांग रही जवाब नगर निगम निकाय चुनाव 2025,, 31 . गुडविल सोसाइटी की बैठक में 'युवा दिवस' पर 9 को विचार गोष्ठी का हुआ निर्णय 32 . हरिद्वार टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी का हुआ गठन 33 . अरुण भदोरिया एडवोकेट ने राज्य के मुख्यमंत्री व राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा कानूनी नोटिस 34 . अरुण भदोरिया एडवोकेट ने राज्य के मुख्यमंत्री व राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा कानूनी नोटिस 35 . नगर निगम हरिद्वार के सफाई कर्मचारी सहित दो चोर, चोरी के माल सहित गिरफ्तार 36 . जिलाधिकारी के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को किया निर्देशित 37 . एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार ने किए सन 2024में किए सहराहनीय कार्य 38 . बाबा गरीब दास महाराज की पावन समाधि पर विशाल संत समागम हुआ आयोजित 39 . जिलाधिकारी व एसएसपी ने देर रात्रि गरीब व असहाय लोगों को ठण्ड के प्रकोप से दी राहत 40 . श्री प्राचीन मनोकामना शिव मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ 41 . सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ 42 . व्यापारी नेता सुनील सेठी के पत्र का संज्ञान लेते हुए जानलेवा चाइनीज मांझे पर जिलाधिकारी ने लगाई रोक 43 . मुम्बई में नाबार्ड चेयरमैन से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 44 . स्वामी विवेकानंद एकेडमी के संरक्षक विमल कुमार के आशीर्वाद से संपन्न हुआ दिव्य-यज्ञ 45 . उदय भारत सिविल सोसाइटी ने ईमैक की मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष 46 . भारतीय जनता पार्टी से श्रीनगर नगर निगम मेयर सीट की प्रत्याशी ने मां धारी देवी के दर्शन कर प्रचार-प्रसार किया शुरू 47 . 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली और मशाल के जनपद में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं करें: डीएम 48 . नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा में शीतकालीन अवकाश के दौरान उपचारात्मक शिक्षण शुरू 49 . नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा में शीतकालीन अवकाश के दौरान उपचारात्मक शिक्षण शुरू 50 . वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस प्रत्याशी आयुषी टंडन ने किया क्षेत्र में जनसंपर्क

महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष - अखिलेश चमोला

महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष - अखिलेश चमोला

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                            गबर सिंह भण्डारी                                                                                           

 श्रीनगर गढ़वाल। हमारी भारतीय संस्कृति की अपनी अनूठी विशेषता है कि यहां प्रत्येक महीने में किसी न किसी पर्व को मनाने का विवरण देखने को मिलता है। इसी अनूठी विशेषता के कारण हमारे देश को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां मुख्य रूप से वैशाखी,नवरात्रि,दशहरा,दीपावली,मकर संक्रांति,आदि त्योहारों की अद्भुत छटा देखने को मिलती है।इन त्योहारों में महाशिवरात्रि का पर्व अपने आप में कल्याण कारी मार्ग प्रशस्त करता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह त्योहार प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। वैसे तो सामान्य रूप से प्रत्येक मास में शिव रात्रि आती है,लेकिन यह पर्व महाशिवरात्रि के रूप में उद्घाटित होने के कारण उसका महत्व बढ़ जाता है। शिव भगवान को कल्याण कारी,मंगलकारी,महादेव,शंकर आदि अनेकों नाम से जाना जाता है। शिव भगवान की आराधना करने से कल्याण कारी भावना का प्रकटीकरण होता है। शिव में शि ध्वनि का अर्थ ऊर्जा का प्रतीक है। दूसरा वह शब्द है जिसका अर्थ नाम से लिया जाता है। जो प्रवीणता के भाव को उजागर करता है।इस प्रकार शिव नाम में एक ऊर्जा देता है। दूसरा उसे नियंत्रित करता है। विद्येश्वर संहिता में शिव भगवान की महिमा का गुणगान इस प्रकार से किया गया है--वे धन्य हैं और कृतार्थ हैं,उन्हीं का शरीर धारण करना भी सफल है, और उन्होंने ही अपने कुल का उद्धार कर लिया है,जो निरंतर शिव भगवान की पूजा अर्चना करते रहते हैं,शिव का नाम विभूति है, भस्म तथा रुद्राक्ष ये तीनों त्रिवेणी के समान परम पुण्य काल वाले माने गए हैं,भगवान शिव का नाम गंगा है,विभूति यमुना मानी गई है,रूद्राक्ष को सरस्वती कहा गया है,इन तीनों की संयुक्त त्रिवेणी सम्पूर्ण पापों का नाश करने वाली है,सम्पूर्ण वेदों का अवलोकन करके महर्षियों ने यह निश्चित किया कि भगवान शिव का नाम जप संसार सागर से पार करने का सबसे अच्छा उपाय है। ज्योतिषीय विश्लेषण कै आधार पर इस वर्ष यह पुनीत त्योहार 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 27फरवरी के दिन 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त हो रहा है। महाशिवरात्रि में रात्रि के प्रहर का विशेष महत्व माना जाता है। इस स्थिति के आधार पर महा शिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को ही महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस पुनीत पर्व पर त्रिग्रही योग,सूर्य,चन्द्रमा ओर शनि का परस्पर संयोग,शिव योग,अमृत सिद्ध योग आदि बन रहे हैं,जो कि अपने आप में परम  शुभता को दर्शाते हैं। शिवरात्रि के विषय में यह माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर रुद्र के रूप में प्रजापिता ब्रह्मा के शरीर से अवतरित हुए।शिव भगवान का तीसरा नेत्र प्रलय कारी माना जाता है। इस स्थिति में तांडव करते हुए सृष्टि का विनाश करते हैं। इस दिन शिव शक्ति का भी परस्पर मिलन माना जाता है। अर्थात माता पार्वती और शिव का विवाह हुआ। भगवान शिव भी इस रात्रि से विशेष स्नेह करते हैं। ईशान संहिता में कहा गया है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि को आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्य के समान प्रभा वाले लिंग से प्रकट हुए। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि में चन्द्रमा सूर्य के समीप होता है।वही समय जीवन रूपी चन्द्रमा का शिव रुपी सूर्य के साथ योग मिलन होता है। इस पर्व पर शिव की पूजा करने से सम्पूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।शिव भगवान को निर्गुण निराकार परम तत्व के रूप में जाना जाता है। यही परम निर्गुण स्वरुप शिवरात्रि के दिन सगुण साकार के रूप में अवतरित हो जाता है।यही अवतरण की रात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है। इस दिन के विषय में शास्त्रों में कई आख्यान देखने को मिलते हैं। इस दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था। शिवजी ने इसी दिन कालकूट नामक विष पीकर राक्षसों को समुद्र मंथन में निकले हुए अमृत से दूर रखकर देवताओं को अभय प्रदान किया। शिव भगवान में कल्याण का भाव समाया हुआ रहता है। महाशिवरात्रि का रात्रि में मनाने का कारण यह भी है रात्रि को तमोगुण का प्रतीक माना जाता है। शिव शक्ति का यह स्वरूप है कि जिसके सामने कोई भी वस्तु नहीं टिक सकती। यह रात्रि मनुष्य के अन्दर की सम्पूर्ण तामसिक वृत्तियों को समाप्त कर देती हैं। लेखक अखिलेश चंद्र चमोला वरिष्ठ हिंदी अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी श्रीनगर गढ़वाल।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी