संत निरंकारी मिशन के तहत प्रोजेक्ट अमृत का तृतीय चरण का हुआ समापन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर में संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल,स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2025 को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में अलकन्दा नदी के छठ घाट,अलकेश्वर श्रीनगर गढ़वाल पर किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी द्वारा किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है,ताकि भावी पीढियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से 'प्रोजेक्ट अमृत' का शुभारंभ किया था।इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं,बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है,नदियों,झीलों,तालाबों,कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की।इसी प्रेरणा के साथ इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक,प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है,ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता,सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी,जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा। आपको बता दें कि संत निरंकारी मिशन श्रीनगर के द्वारा इस अभियान को पूर्व की भांति आओ सवारे,अलकनंदा श्रीनगर किनारे प्रेरक संदेश के साथ आयोजित किया गया है।संत निरंकारी मिशन के लगभग के साथ-साथ अलकनंदा श्रीनगर गढ़वाल सहित महापुरूषों सहित अन्य विभिन्न युवाओं के साथ मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। समूह गान,प्रार्थना की गयी ब्रांच के संयोजक श्रीनगर गढ़वाल के अनेक अनेक महापुरूषों ने स्वच्छ जल,स्वच्छ मन के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। यह सूचना श्रीनगर गढ़वाल के मीडिया प्रभारी गम्मा सिंह द्वारा दी गयी है। जागरूकता सेमिनार और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जल जन हित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित न रहकर आज की युवा पीढ़ी को समाज कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज अक्सर यह प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है,जो समाज को जागरूकता सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। श्रीनगर में प्रोजेक्ट अमृत का आयोजन किया गया। इस महा अभियान को श्रीनगर के सभी अनुयायी महापुरूषों के द्वारा भाग लिया गया व अलकेश्वर अलकनंदा के तट पर जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीनगर गढ़वाल के ब्रांच के तहत यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। संत निरंकारी मिशन के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ जल,स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ मन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है,जिससे मानवता के उत्थान में योगदान दिया जा सके। इस कार्यक्रम का सम्मापन एच.एल.शाह के द्वारा किया गया।