मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने धूमधाम के साथ मनाई होली
सुनील सोनकर
देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने भी होली के पर्व का जमकर आनंद लिया। विदेशी पर्यटकों जहां विभिन्न रंगों में रंगे हुए थे वहीं पारंपरिक गीतों में भी जमकर डांस किया। विदेशियों ने कहा कि वह मसूरी घूमने के लिए आ रखे थे वहीं मसूरी में होली में उन्होने होली के पर्व का जमकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि वह होली के पर्व को बड़ा उत्साह के साथ मनाया और काफी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि भारत के सभी पर्व अपने आप में अनोखे हैं और होली का पर्व तो रंगों के साथ उत्साह का पर्व है जिसका वह जमकर आनंद ले रहे हैं।
मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हर साल की भांति मसूरी में होली मिलन का कार्यक्रम करते हैं। इस बार भी मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मसूरी के सभी वर्गों के लोग एकत्रित हुए और होली का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मसूरी विभिन्न वर्गों जाति के लोगों का एक फूलों का गुलदस्ता है इसमें सभी लोग आपस में मिल टूलकर रहकर भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जहां मसूरी में होली का पर्व है वहीं दूसरी ओर रमजान का भी पावन पर्व मनाया जा रहा है सभी लोग एक दूसरे के पर्व का जमकर आनंद ले रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।