राम नाम की महिमा का गुणगान मनुष्य के जीवन की सार्थकता - सुमित तिवारी
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार, 17 मार्च। वेदा ग्रीन बैंकट हॉल के पास स्थापित श्री राम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा के समापन के अवसर पर बोलते हुए राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष श्री सुमित तिवारी ने कहा भगवान राम का नाम इस संसार के मनुष्यों के कल्याण का आधार है भगवान राम के नाम में ही भक्ति छपी है यही भक्ति मार्ग है और यही मुक्ति मार्ग है देश तथा विदेश में राम नाम लिखने के लियें पत्रिकायें उपलब्ध करना और उन्हें संग्रहित करना हमारी संस्था का पावन कार्य है राम नाम भजो या लिखो दोनों में ही हमारा मानव जीवन सार्थक करने की युक्ति छिपी हुई है श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस की वर्षा करते हुए कथा व्यास श्री कीर्ति बल्लभ मेदोलिया ज्योतिष आचार्य ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जीवन कल्याण सुधा रस है जिसका अमृत पान कानों से ग्रहण करने वाले व्यक्ति का लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं और उसके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है घर में सुख शांति समृद्धि की वर्षा होती है यह पावन कथा सभी ग्रंथों का पावन सार है।
कथा का आयोजन सुधीर कपूर सौभाग्यवती श्रीमती नीलिमा कपूर ने कराया।