भागवत कथा में समलौण पौधा रोपकर पितृदेव को किया याद
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड खिर्सू के ग्राम चोपड़ा में स्व.भरत सिंह कंडारी की भागवत कथा में वार्षिक पिंडदान के अवसर पर घर के आंगन में उनके पुत्र पंकज कंडारी ने नारंगी का समलौण पौधा रोपकर पिता की आत्मा शान्ति के लिए प्रार्थना की। पौध पल्लवित पोषित होकर एक वृक्ष बनाकर पित्र देव वृक्ष के नाम से जाना जाएगा। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्व.भरत सिंह कंडारी की धर्मपत्नी बीरा देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन के विकास खंड संयोजक पंडित भूपेन्द्र गोदियाल ने किया,उन्होंने कहा जीवन के हर संस्कारों में यादगार के रूप में जिस पौधे का रोपण किया जाता है,उसे समलौण पौध के नाम से जाना जाता है,यह प्रकृति एवं मानव के बीच का अद्भभुत सम्बन्ध के साथ साथ भावनात्मक आंदोलन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं उनका संरक्षण करने की अपील की।
इस अवसर पर रामसिंह कंडारी,रमेश कंडारी,जयेंद्र,नारायण सिंह कंडारी,मगन सिंह,देवेश्वरी देवी,मीना देवी,पूनम देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।