केसीसी के दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तराखंड से शामिल होंगे सैकड़ो कार्यकर्ता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राजीव चंदन
देहरादून। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस KCC के आगामी 22 मार्च को राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड केसीसी सुशील राठी के नेतृत्व में शामिल होंगे।
केसीसी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के एवं राहुल गांधी केसीसी के देशभर से आए कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।
उत्तराखण्ड प्रदेश के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी वर्ग की दिन प्रति दिन बढ़ रही समस्याओं को केसीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस KCC के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पूर्व पार्षद विकास चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 20 मार्च 25 को उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी KCC की बैठक स्थान प्रदेश कार्यालय गोल्डी मार्केट चकराता रोड देहरादून में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड,पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने की बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पूर्व पार्षद विकास चौहान ने किया
बैठक में उपस्थित केसीसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड केसीसी सुशील राठी ने कहा कि आगामी 22 मार्च 25 को दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी KCC के राष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के एवं राहुल गांधी एवं केसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज शिरकत कर संबोधित करेंगे जिनके सामने उत्तराखण्ड प्रदेश की ओर से केसीसी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाकर शिरकत करेंगे और उत्तराखंड के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी वर्ग की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुरेश यादव एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री मोनिका राजोरिया एवं प्रदेश सचिव देहरादून महानगर प्रभारी नीतेश राजोरिया एवं महानगर संयोजक अभिषेक सिंह एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष देहरादून दीप चन्द सिसोदिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन शोबन सिंह साजवान एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष विजय चौहान एवं प्रदेश सचिव संजय पाल एवं प्रदेश संयुक्त सचिव कुलवंत सिंह एवं प्रदेश प्रवक्त मोहम्मद गुलफाम एवं महानगर महामंत्री दिनेश नेगी एवं महानगर उपाध्यक्ष आशीष गिल एवं महानगर सचिव सोहन सिंह एवं वार्ड नंबर 11 विजय कालोनी की वार्ड अध्यक्ष सुनैना सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोम दत्त शर्मा एवं महानगर महामंत्री शकील मंसूरी एवं वार्ड उपाध्यक्ष रमेश कुमार एवं महानगर उपाध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह एवं विक्की घाघट एवं शोएब अख्तर एवं सालावाला अध्यक्ष रितिका सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।